
सिवनी मालवा / मप्र जन अभियान परिषद, विकासखंड सिवनी द्वारा “माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान” के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मिट्टी के गणेश भगवान की प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से सिखाया गया। साथ ही सभी से निवेदन किया कि वह अपने घर, अपने कार्य स्थल पर मिट्टी से बने हुए गणेश जी ही विराजित करें। इस अवसर जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक पवन सहगल, विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा उपस्थित रहे। पवन सहगल ने जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की है। सीएमसीएलडीपी कोर्स के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उसकी महत्ता बताई। माटी के गणेश जी की मूर्ति में मूर्ति निर्माण के संबंध में जानकारी दी। यह भी बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों की स्थापना ना करें क्योंकि यह पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। माटी के गणेश जी की प्रतिमा का प्रशिक्षण मूर्तिकार शुभम प्रजापति तथा सोहेल प्रजापति ने दिया। अतिथियों के मार्गदर्शन में सभी ने प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अलग अलग समूह के माध्यम से सुंदर गणपति जी की प्रतिमा का निर्माण किया। इस दौरान परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियां, एमएसडब्ल्यू तथा बीएसडबल्यू के विद्यार्थी, नवांकुर संखिया, समाजसेवी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला बाल विकास के आईटी सेंटर, सिवनी मालवा में संपन्न हुआ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

