नर्मदापुरम / स्व. सहायता समूहों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा दिया गया। जिसमें जिले के प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में चयनित समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीमती रीता उएके उप संचालक उद्यान विभाग , आर ए साकेत सहायक संचालक उद्यान, दीपक पाटिल डी डी एम नाबार्ड, आदित्य शर्मा जिला प्रबंधक nrlm, प्रीति मरावी , आशीष ठाकुर ग्रामीण संचालक विस्तार अधिकारी, संतोष मालजपुरे ने संबोधित किया । कार्यक्रम की जानकारी प्रांतीय समूह संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अजय मंजारिया ने दी ।

