टीकमगढ़। टीकमगढ़ पुलिस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय बनी है।
टीम की मेहनत से मिली सफलता
इस सफलता के पीछे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की कड़ी मेहनत और मजबूत टीम भावना रही।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जब पूरी टीम ईमानदारी समर्पण और परिश्रम से कार्य करती है तो असंभव भी संभव हो जाता है।
एसपी का संदेश
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा
मैं जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना चौकी प्रभारियों तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। आपके अथक प्रयासों से ही आज हम इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने हैं। हमें टीकमगढ़ पुलिस पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि आगे भी हम सभी टीम भावना से कार्य कर जिले को एक नई पहचान दिलाएंगे।

