
नर्मदापुरम / पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा बसों की संयुक्त चेकिंग की गई और ओव्हर स्पीड, स्पीड गवर्नर, यूनिफार्म, फायर सेफ्टी इक्विपमेंट, फर्स्ट एड बॉक्स की चेकिंग की गई। विगत दिवस माखन नगर रोड एवं इटारसी रोड में ग्राम ब्यावरा के पास बस की दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपनी जान गवाई है। चेकिंग अभियान में डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा एवं स्टाफ शामिल रहा।

