
नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इनरब्हील क्लब ने बड़ी उत्साह उमंग और ऊर्जा से ओतप्रोत अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर, मंडलाअध्यक्ष की शाबाशी ली । पीडीसी माला मल्होत्रा एवं पी डी सी रीता वर्मा के आथित्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। विजेता दुबे, डा. ममता सिंह चौहान और वंदना समैया ने इनर व्हील प्रार्थना का वाचन किया। सर्वप्रथम मंडलाध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भावना चावरा, किरण विश्वकर्मा, संगीता गुप्ता ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं माला से स्वागत किया गया। कामिनी जैन, मृदुला जैन, प्रीति जैन और निधि जैन ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। सचिव स्वाति जैन ने किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष प्रीति मालवीय ने किए गए खर्च का ब्यौरा दिया। आइसो द्वारा किए गए फ्लैग एक्सचेंज और सेवा कार्यों की प्रस्तुति वंदना समैया ने दी। एडिटर रिपोर्ट की प्रस्तुति भी दी गई। पीडीसी माला मल्होत्रा ने कहा कि नारी शक्ति वह शक्ति है जो घर परिवार के साथ-साथ समाज और देश दोनों को ही संभाल सकती है। पीडीसी रीता वर्मा ने कहा अपने तजुर्बे को अपने तक सीमित ना रखो, ज्ञान जितना बाटोगे उतना ही बढ़ेगा, इनरब्हील इक एसी संस्था है जहां आपकी प्रतिभा का निखार होता है और आपकेआत्मविश्वास में हमेशा बढ़ोतरी होती है। डॉक्टर ममता सिंह चौहान ने मंडलाध्यक्ष विभा सिंह का परिचय दिया। अपनी ऊर्जा और प्रेरणा से भरे उद्बोधन में मंडलाध्यक्ष विभा सिंह ने बताया कि कैसे हम सेवा प्रकल्पों में बढ़ोतरी कर डिस्ट्रिक्ट और एसोसिएशनमें अपना नाम बना सकते हैं। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सभी अतिथियों द्वारा अध्यक्षता सुनीता अग्रवाल की हॉस्पिटैलिटी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना समैया द्वारा किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

