

इटारसी / शहर में बिजली सप्लाई बंद होने की खबर है, जहां 33 केवी लाइन पर पथरोटा के पास एक पेड़ गिर गया है। इस घटना के कारण पूरे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। पेड़ को हटाने का काम जारी है और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी और कर्मचारी बिजली सप्लाई को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए काम कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे सप्लाई चालू होने में समय लग सकता है। अब तक बिजली सप्लाई बहाल होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन विभाग की टीम तेजी से काम कर रही है। विद्युत विभाग ने नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली विभाग की ओर से अपडेट का इंतजार करें और आवश्यक तैयारियां रखें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

