
इटारसी / सर्प मित्र आमिर कुरैशी ने बताया कि इटारसी निवासी एक महिला अपने घर में सफाई कर रही थी, इस दौरान घर में छुपे सांप पर महिला की नजर जाने के बाद महिला घबरा गई। जिसके कारण शौर होने से सांप ने महिला को काट लिया। तुरंत ही सर्प मित्र आमिर कुरैशी को इसकी सूचना दी गईं। जिसके बाद सर्प मित्र आमिर कुरैशी ने सर्प को ढूंढ कर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प मित्र आमिर कुरैशी और लक्की सैनी एवं दीपक पवार ने महिला जिसका नाम अनीता उम्र 40 वर्ष है श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जिससे उनकी हालत स्थिर बताई गई और उन्हें जिला हॉस्पिटल नर्मदापुरम में रेफर किया गया। सर्प इंडियन एस्पेटिकल कोबरा था, बताया सर्प मित्र आमिर कुरैशी ने।

