

इटारसी / समर्पित एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के मुख्यातिथ्य में संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बकरी, सिलाई मशीन, मेंसा आई क्यू एग्जाम की विजेता श्रेया साहू को उसकी स्कूल फीस के 15,000 रूपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि पुरानी इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय चौरे उपस्थित रहे। संस्था के संचालकद्वय अजय मंजारिया एवं अमीना गोलंदाज ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा निःशुल्क रोजगारमूलक प्रशिक्षण कराए जाते हैं एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार बढ़ावा देने हेतु पशु, सिलाई मशीन एवं शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु आर्थिक मदद भी प्रदान की जाती हैं एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक शेख राशिद, अमजद गोलंदाज, इशरत बानो, शेख जिया, राजकुमार सोनिया एवं विजेता व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

