
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2023-2024 एवं 2024-2025 का वार्षिक अवॉर्ड समारोह दिनांक 18 अगस्त को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित हुआ। जिसमें नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन को दो प्रतियोगिता के विजेता बनने पर सम्मानित किया गया। जिसमें एम वाए मेमोरियल ट्रॉफी (सीनियर वर्ग) एवं परमानंद ट्रॉफी (अंडर 22 बालक वर्ग) शामिल है। दोनों ही प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को क्रमशः 5 लाख 95 हजार और 5 लाख अठारह हजार की राशि भी प्रदान की गई है। एक बार पुनः नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन ने अपना परचम लहराकर अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया। इस अवसर पर नर्मदापुरम के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया । नर्मदापुरम संभाग खिलाड़ियों की लगातार नई पौध तैयार कर रहा है। हमारे संभाग ने इस वर्ष दो खिताबों पर कब्जा किया, वही एक में उपविजेता भी रहे। हम प्रयासरत है कि जल्द ही हमारे संभाग के खिलाडी आई पी एल और अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। हमारे संभाग के अध्यक्ष कपिल फौजदार, चेयरमैन रोहित फौजदार, राकेश फौजदार, उपाध्यक्ष योगेश परसाई, प्रदीप सिंह तोमर, राजेश चौरे, कुलभूषण मिश्रा, राजेश तिवारी, मनोहर बिलथरिया, अनंत तिवारी, अनिल दीक्षित, हेमंत गोस्वामी, दिलीप नामदेव, सुनील कालोसिया, सुनील शर्मा, अतुल प्रताप सिंह, नीतेश राजपूत, निर्वेश फौजदार, चेतन राजपूत, सुमित परदेशी, मोइज मंसूरी, विशाल शर्मा, रामकृष्ण चौरे आदि ने बधाई दी एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त किया है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

