
नर्मदापुरम / अयोध्यावासी वैश्य गुप्ता महिला मंडल द्वारा इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर इको फ्रेंडली गणेश भगवान को स्थापित करने का निर्णय लिया गया। सुषमा गुप्ता ने बताया कि इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती। प्लॉस्टर आफ़ पेरिस बनी मूर्तियाँ जल में विघटित नहीं होती और जल को प्रदूषित करती हैं। हम सभी को गणेश जी की प्रतिमा में एक बीज भी रखना चाहिए जो बाद विसर्जन की बाद मिट्टी में अंकुरित हो और जो एक वृक्ष के रूप में बड़ा हो सके। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, मोनिका गुप्ता, मंजू गुप्ता, काजल गुप्ता, मीना गुप्ता, रूपा गुप्ता, राखी गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, अवनी गुप्ता सभी ने संकल्प लिया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

