
इटारसी / डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर. के. चौधरी के आदेशानुसार मौसमी बीमारियों को देखते हुए बस्ती में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति कटारे के द्वारा बस्ती के सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त, दर्द आदि के 138 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरण की गई। दस्तक अभियान के अंतर्गत परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला मैडम, सेक्टर सुपरवाइजर राखी मौर्य की निगरानी में बस्ती के बच्चों का वजन हाइट और MUAC किया गया, विटामिन ए की दवा पिलाई गई। बस्ती के 4 अति कुपोषित बच्चों की डॉक्टर द्वारा जांच के बाद दवाई दी गई साथ ही एनआरसी के लिए रेफर भी किया गया। परिवार को कुपोषण और उसके दुष्परिणाम की जानकारी भी दी गई और अगली कार्रवाई के लिए आशा कार्यकर्ता के साथ अस्पताल लाने के लिए परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में LHV वंदना राज, Anm दीपिका श्रोति, सविता चौहान, आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर, सीमा सोनिया, सहायिका उषा रैकवार का विशेष सहयोग रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

