टीकमगढ़। कलेक्टर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टीकमगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रारम्भ में सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वन्दना तथा अतिथि देवो भव की परम्परा का निर्वहन करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बैठक में विद्यालय के एजेंडा सभी सम्मानित सदस्यों के मध्य रखे। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टीकमगढ़ में व्यावसायिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कक्षा 12 के छात्रों से चर्चा की तथा भविष्य के बारे में उनके विचार सुने और सभी को भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा सत्र 2024-2025 के कक्षा 10 के छात्र पंकज यादव को विद्यालय में प्रथम 95.6 प्रतिशत आने पर के.वि. संगठन द्वारा प्रदत्त राशि एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी अतिथियों के साथ विद्यालय में स्थित एटीएल लैब, पुस्तकालय, प्राथमिक विभाग क्रियाकलाप कक्ष, कंप्यूटर प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति श्री रामबाबू गुप्ता, बीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, एनआईसी श्री अविनाश पाठक, सीएमओ श्री धीरेन्द्र यादव, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष सोनी, संगीतज्ञ श्री अमिताभ भट्ट, उप प्राचार्य जवाहर नवोदय श्री भारत लाल यादव, पीडब्ल्यूडी श्री मनोज दुबे, श्रीमती कीर्ति बादल,अभिभावक, केंद्रीय विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

