
नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 22 अगस्त को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं भारतीय जैन संगठन की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। जिसका प्रमुख विषय था कि पर्वराज पर्यूषण पर्व के कितने श्रद्धा पूर्वक मनाये। मंच अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा प्रतिदिन श्री मंदिर में जाकर पूजन आरती में शामिल होना ओर अपने आचरण को पवित्र रखकर व्रत की चर्या का पालन करना। महामंत्री अनीता अरुण जैन ने कहा प्रति दिन श्री मंदिर जी जाकर भगवान के अभिषेक में शामिल होकर पूजन करना। उपाध्यक्ष जयंती जैन ने कहा भोजन शुद्धि का भी विशेष ध्यान रखना चाहिये। संरक्षक रचना मस्ते ने कहा हम सबको वस्त्र का ध्यान रखना चाहिए, अति वस्त्र का पर्यूषण पर त्याग कर देना चाहिये। कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन ने कहा हरी सब्जी का भी नियम लेकर सेवन करना चाहिये। अनीता आर एल जैन ने कहा हमारे व्रत हमको सीधा मोक्ष का मार्ग दिखाते है। प्रभारी श्वेता जैन ने कहा कि जैन धर्म सर्वोपरि धर्म है, जो आत्मा को परमात्मा बनाता है। आयोजन में नीरजा फौजदार, रचना मस्ते, अनीता आर एल जैन, अनीता अरुण जैन, रीना रत्नेश जैन, शारदा जैन, रेखा गोयल, जयंती जैन, श्वेता जैन, रीना रीतेश जैन, उषा गुप्ता, भावना जैन, श्वेता जैन, कंचन जैन उपस्थित रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

