
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के सदस्यों द्वारा स्थानीय आदिशक्ति मंदिर कोठी बाजार के प्रांगण में एक वृक्ष अग्रसेन जी के नाम कनेर के विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों का रोपण किया गया एवं उनकी सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता, अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, महामंत्री रीता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य उषा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इस मौके पर अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई । अग्रसेन जयंती समारोह के लिए अगली मीटिंग नेहरू पार्क में 24 अगस्त दिन रविवार को की जायगी ।

