
नर्मदापुरम / आज हरदा डिग्री कॉलेज & स्कूल में स्वदेशी जागरण व स्वावलम्बन भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को स्वदेशी वस्तु व विदेशी वस्तुओ के पत्रक बाँटे गये। समृद्ध भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को पाने के हमें स्वावलम्बन का रास्ता अपनाये हम जॉब देने वाले बने जॉब करने वाले नहीं। कार्यकम में हर्षि स्नेक्स हरदा की संचालक की श्रीमति नूतन पाटनी का सम्मान व स्वागत किया गया। जिन्होंने अपने कार्य के माध्यम से कुकिंग की 1600 महिलाओ को कोचिंग दे चुकी है, साथ ही स्वयं शुद्ध स्वात्विक भारतीय उत्पाद नाश्ता का प्रोडकशन कर अपने ग्राहकों को भेजती है। दूसरे उद्यमी डॉ. गिरीष & डॉ. अभिलाषा सिंहल का सम्मान आपने सन 2000 से हरदा में शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम शिक्षा को लक्ष्य रख हरदा डिग्री कॉलेज की स्थापना की व धीरे धीरे कॉलेज में कई संकयो के कोर्स एक ही छत के नीचे शुरू किये। जिससे हरदा व आसपास के विद्यार्थीयों के लिये पढ़ाई में सुगमता हुई। दूसरा कार्यक्रम विजन इंटरनेशनल स्कूल में 300 विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया यहां विद्यार्थियों ने बड़ी जागरूकता से स्वदेशी, ऑपरेशन सिंदूर व ट्रम्प टेरीफ पर जबाब दिये। उक्त कार्यक्रमो में स्वदेशी जागरण मंच की टोली के सदस्य नरेन्द्र राठी, दर्शनसिंग गहलोद, डॉ एल. एन. पाराशर, बनवारी लाल यादव, योगमाया शर्मा, शैलेश साबू, रवि पटेल उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

