
नर्मदापुरम / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में वंदनीय माता जी की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीप की शताब्दी वर्ष 2026 के संदर्भ में शांतिकुंज हरिद्वार से आई जनसंपर्क टोली के द्वारा आज गायत्री शक्तिपीठ सेठानी घाट नर्मदा पुरम में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई । इस टोली में शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में रामचंद्र गायकवाड, रुद्र गिरी गोस्वामी, रघुनाथ प्रसाद हजारी के द्वारा बैठक ली गई। जिसमें जिले के सभी गायत्री परिजनों को माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष में आने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जनवरी 2026 में शांतिकुंज हरिद्वार में एक विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नवंबर 2026 में विश्व स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में जिले के सभी तहसील समन्वयक, जिला प्रतिनिधि सभी शक्तिपीठों के ट्रस्टी, युवा मंडल प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल के सदस्य एवं जिले के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। बैठक का संचालन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक चंद्र मोहन गौर के द्वारा किया गया। बैठक में आभार व्यक्त तहसील समन्वयक यूके सिंह के द्वारा व्यक्त किया गया बैठक के उपरांत सभी परिजनों ने समय दान, अंशदान का संकल्प पत्र भरा गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

