
इटारसी / इटारसी निवासी सुरेश गोयल के सुपुत्र, मुकेश गोयल के भतीजे, नीरज गोयल व धीरज गोयल के बड़े भाई पंकज गोयल का आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान सातवीं लाईन से कल शनिवार को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी।
पंकज गोयल एक मिलनसार, सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जो हमेशा सभी की मदद करने और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने के लिए जाने जाते थे। समाज के प्रति उनकी सेवाभावना और सकारात्मक दृष्टिकोण को हमेशा याद किया जाएगा।

