
नर्मदापुरम / सोहागपुर के पास रानी पिपलिया में गत दिवस विवाद में केस दर्ज नहीं करने और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मांग की है कि जल्द ही कार्रवाई की जाए। पत्र के माध्यम से फरियादी ने जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है । हेमलता रघुवंशी पत्नी साहब सिंह रघुवंशी रानी पिपलिया निवासी ने बताया कि 10 अगस्त को वह घर में अपने पुत्र प्रिंस और उदय के साथ। उनके पति साहिब सिंह जब बाहर निकले तो पड़ोसी अजय और संजय रघुवंशी ने उनके साथ मारपीट की। हेमलता रघुवंशी ने बताया कि मेरे पति साहब सिंह को पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर डंडे, तलवार से हमला कर दिया। मेरे पुत्र भतीजे के साथ भी मारपीट की। मेरे पति, पुत्र एवं भतीजे का 5-6 दिनों तक इलाज चला तथा पुलिस थाना सोहागपुर से पुलिस मेरे पति, पुत्र एवं भतीजे के पास उनके बयान एवं उनकी रिपोर्ट लिखने पहुंचे थे उनके द्वारा उनके बताये अनुसार घटना की रिपोर्ट नही लिखने एवं बयान नहीं लेने के कारण मेरे द्वारा यह लिखित रिपोर्ट घटना की सही एवं वास्तविक जानकारी देते हुए आपको प्रस्तुत की जा रही है। 10 दिन व्यतीत होने के उपरांत भी पुलिस थाना सोहागपुर द्वारा मारपीट करने वाले सभी लोगों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है। आवेदिका हेमलता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द ही इस मामले में केस दर्ज कर मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

