
नर्मदापुरम / आज शनिवार को प्रातः 6.00 बजे सेठानी घाट का जलस्तर 941.30 फीट एवं तवा डेम का जलस्तर 1163.70 फीट दर्ज किया गया। प्रातः 8 बजे तवा डैम के 3 गेट 5 फीट खोले गए है। इस वर्ष बारिश में सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर सिर्फ एक बार ही 963 फ़ीट पहुंचा था जो कि खतरे के निशान से एक फीट नीचे था। खतरे के निशान 964 फीट पर जलस्तर होने पर शहर के निचले हिस्सों में पानी भर जाता है।

