
नोट – खबर की हेडिंग में त्रुटिबस बाघ लिखा गया है जिसे तेंदुआ पढ़ा जावे।
केसला / फारेस्ट विभाग के अधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी के पश्चात तेंदुआ को पकड़ा । केसला ब्लॉक के दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि हाल में ही फारेस्ट अधिकारी की तैनाती होने के बावजूद एक बाघ मरा पाया गया । जल, जंगल, ज़मीन और जंगल का जानवर आदिवासियो के संरक्षण में सुरक्षित है । लेकिन जब से आदिवासियो का विस्थापन किया तब से शिकार बढ़ गया है । बता दे कि कुछ दिन पहले कैसला के ग्रामों में एक तेंदुए का आतंक था जो रात के समय देखा गया। जिससे ग्रामीणों में ख़ौफ़ का माहौल था एवं ग्रामीणों ने तेंदुआ को पकड़ने की वन विभाग से भी गुहार लगाई थी । अब जब तेंदुआ पकड़ा गया हैं तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

