
नर्मदापुरम / पवित्र भाद्रपद मां की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पोला अमावस्या भी कहा जाता है। यह त्यौहार किसानों द्वारा बैलों के प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। पॉल मुख्य रूप से किसानों का त्यौहार है इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति के तत्वाधान में खिचड़ी प्रसादी का वितरण बाहर से आए स्नान करने हेतु श्रद्धालुओं को किया गया। यह कार्यक्रम निरंतर 3 वर्षो से प्रति अमावस्या एवं पूर्णिमा एवं विशेष पर्वों पर प्रसादी वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हंस राय का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष विवेक चौकसे, राम जानकी मन्दिर के संचालक, पं. लवलेश शर्मा, रितेश शर्मा, पं. अनिल गोस्वामी, योगेश राठौर, सौरभ पटवा, राजा कहार, प्रथम सोनी, गुडू तिवारी, चिंटू राठौर, प्रकाश गुप्ता आदि सदस्यों द्वारा सफलता पूर्वक निरंतर किया जा रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

