टीकमगढ़। जिले के अनेक श्रद्धालु बीते दिनों उमरा यात्रा के लिए पवित्र नगरी मक्का-मदीना रवाना हुए थे। लगभग 20 दिन की इस धार्मिक यात्रा के बाद सभी जायरीन 24 अगस्त, रविवार को सुबह 5 से 6 बजे के बीच गीता जयंती एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी से जिले में लौट रहे हैं।
परिजनों और नगरवासियों में जायरीनों के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर समाजजन एवं परिजन फूल-मालाओं से उनका इस्तकबाल करेंगे। लंबे इंतजार के बाद लौट रहे इन यात्रियों का स्वागत का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण रहेगा।
गौरतलब है कि उमरा यात्रा इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए एक अहम आध्यात्मिक अनुभव है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र काबा शरीफ में इबादत कर खुदा से दुआएं मांगते हैं। जिले से गए जायरीन के सकुशल लौटने की खबर से पूरे मुस्लिम समाज में हर्ष और सुकून का माहौल है।
लौटने वाले जायरीन
फरीद खान, रहमान खान, आशिफा बेगम, रिम्शा खान, अरहान खान, इकबाल खान, फरहा खान, आरम राजा, इरशाद खान, शमीम खान, अनवर खान, अख्तरी खान, जुलैखा खान, कलीम खान, साजिद खान, जावेद खान, साजिया खान एवं नाहिद परवीन।

