नर्मदापुरम / आज दिनांक 23.8.2025 को थाना कोतवाली में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुविभागी अधिकारी जितेंद्र पाठक, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, शहर थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, देहात थाना प्रभारी सौरभ पाण्डेय, तहसीलदार, नगर पालिका से योगेश सोनी एमपीईबी से श्री यादव, पार्षदगण, शहर काजी, पत्रकार व अन्य गणमान्य नागरिक शांति समिति की बैठक में उपस्थित रहे। जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा हुई। गणेश पण्डालों को लेकर समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। त्योहारों को लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी चर्चा हुई।

