
नर्मदापुरम / शासकीय विधि महाविद्यालय में उन्नति फाउंडेशन द्वारा संचालित 30 दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रशिक्षक कार्तिक ने कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी कर आत्मविश्वास, संचार कौशल, समय प्रबंधन और करियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ अर्जित कीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कल्पना भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक दक्षता भी विकसित करनी चाहिए। उन्नति फाउंडेशन द्वारा यह सराहनीय पहल विद्यार्थियों के लिए जीवन भर आपके अधिवक्ता के व्यवसाय में उपयोगी सिद्ध होगी। विभागाध्यक्ष शिवाकांत मौर्य ने कहा यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाता है। बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है। समूह चर्चा, मॉक इंटरव्यू और संवादात्मक सत्रों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी राजदीप भदोरिया ने अपने उद्बोधन में कहा युवा वर्ग को करियर की दिशा में मार्गदर्शन देना और उनकी क्षमताओं को पहचानने में सहायता करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट करने और उन्हें प्राप्त करने की ठोस रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित किया है तथा आपने उन्नति फाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

