टीकमगढ़। मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा सीहोर में 12 अगस्त से आयोजित सीनियर गर्ल्स अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में टीकमगढ़ की बेटियों ने अपने शानदार खेल से जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में कु वंदना यादव को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। वंदना ने कुल 5 मैचों में 11 गोल किए। उनकी कप्तानी में सीहोर की टीम ने सरदारपुर को फाइनल मुकाबले में 2 0 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। फाइनल मैच के दोनों गोल भी वंदना यादव ने ही किए। वंदना को टूर्नामेंट के दौरान 3 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।
टीकमगढ़ की ही एक और बेटी कु अंजली शर्मा ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। अंजली ने इंदौर की महू टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए 4 मैचों में 10 गोल दागे और 3 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीकमगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड में एनआईएस कोच अनूप मंडल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने दोनों बेटियों को बधाई दी है।
जिले में हर्ष का माहौल:
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों बेटियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

