टीकमगढ़। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के 79 वें अवसर पर इस अगस्त माह हम सब ने राष्ट्र प्रेम की अनुभूति की। जिला पदाधिकारी व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा स्वप्निल तिवारी ने बताया कि इस अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस के 79 वें अवसर हम सबके जीवन को खास बना देता है, हमने देखा है छोटी से छोटी जगह भी लोग बड़े उत्साह से स्वतंत्रता दिवस को मनाते हैं , बाबासाहेब अंबेडकर की माने तो स्वतंत्रता से आशय है आप सही मायनों में अपने कर्तव्य को निभाकर समाज की भलाई के लिए जीना है। वहीं युवाओं की नई पीढ़ी भी स्वतंत्रता दिवस को उत्साह व उमंग के साथ मनाती है। परंतु एक प्रश्न अवश्य आता है कि यह नई पीढ़ी AI के दौर में जहां टेक्नोलॉजी , प्रैक्टिकल व साइंटिफिक एविडेंस को प्राथमिकता दी जाती है उस समय नई पीढ़ी के युवा अपने मनोयोग को किस प्रकार से संभाले कि देश की मानवीय भावना को आत्मसात कर सके या उस अनुभूति को समझ सके जो दर्द हमारे महापुरुषों ने जिंदगी भर झेल कर और अपने प्राण न्यौछावर करते हुए आजादी हमारे जीवन को दी , और कई महापुरुष तो आज भी गुमनाम है।
बात अपने क्षेत्र बुंदेलखंड की करते हैं , बुंदेलखंड के युवा आज वैश्विक मंच पर अपनी कौशलता का प्रदर्शन करते हुए सभी क्षेत्रों में चाहे वह इंजीनियरिंग ,डाक्टरी , प्रशासनिक सेवा व कला हो वह अव्वल आते हैं , परंतु सवाल उठता है वह अपनी जन्मभूमि बुंदेलखंड को कितना जानते हैं , बुंदेलखंड के उन गुमनाम नामों को जिन्होंने हमारे अधिकार व स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और कला के पुजारी जिनसे बुंदेलखंड की पहचान बनी , युवा एक बार सोचें हम कैसी प्रगति कर रहे हैं , क्या हमारी प्रगति सचमुच बुंदेलखंड की प्रगति के मायने हैं यह बात सच्चे राष्ट्रीय भावना वाले और मिट्टी को चाहने वाले के हदय अवश्य आना चाहिए। आज बुंदेलखंड के प्रतिभावान युवा साथी सक्सेसफुल लाइफ के लिए महानगरों का रुख अपना रहे है और पलायन जोरों पर है । युवाओं को समझना होगा महानगरों में जाकर सक्सेसफुल लाइफ क्या बाकी आपकी सक्सेस है जबकि जन्मभूमि से ही आपकी असल पहचान और सम्मान है। आज परिस्थिति बदल रही है और समय के चक्र के साथ ऑनलाइन कनेक्टिविटी व यात्रा परिवहन सुगम हो गए हैं इसलिए प्रतिभावान युवा साथी बुंदेलखंड क्षेत्र में अपना टीम वर्क करते हुए महानगरों की फैसिलिटी व मशीनरी का उपयोग अब अपनी जन्मभूमि में करें। नए स्टार्टअप से आत्मनिर्भर बनकर युवा खुद अपने क्षेत्र में प्रोडक्शन व मैन्युफैक्चरिंग कंपनी तैयार कर सकते है और अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। अब सरकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं व अनुदान के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए सभी जिलों में सरकारी विभिन्न सभी विभागों के दफ्तर मौजूद हैं युवा इनमें जाकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है और विभिन्न योजनाएं आज युवाओं को सब्सिडी देती है जिससे युवा अपने काम में रिस्क कवर कर सकते हैं। पलायन को ही सक्सेस का जरिया न बनाएं, युवा स्वयं को पहचाने, अपनी विरासत संस्कृति को जाने और अपनी मातृभूमि के लिए भी सोचें तभी हमारा बुंदेलखंड क्षेत्र विकसित होगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

