

नर्मदापुरम / विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आज दिनांक 23/08/2025 को पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल बुधवारा परिसर डॉल्फिन स्पोर्ट्स अकैडमी में बैडमिंटन बालक एवं बालिका अंडर 14 ,17,19 प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सरवाइव कान्वेंट स्कूल नर्मदा पुरम, प्रेरणा कान्वेंट स्कूल नर्मदापुरम, एकलव्य स्कूल रेलवे स्कूल इटारसी , केरियर हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम, सेंट जोसेफ स्कूल इटारसी, पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल नर्मदा पुरम, ग्रीन प्लैनेट स्कूल इटारसी सेठ गुरु प्रसाद स्कूल नर्मदापुरम, स्प्रिगडेल स्कूल नर्मदापुरम जीनियस प्लेनेट स्कूल इटारसी, प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदा वैली स्कूल नर्मदापुरम, स्कूल की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक अरुण शर्मा, प्राचार्य अरुण अग्रवाल, बख्तरबर खान विकासखंड खेल अधिकारी, अरुण तिवारी वॉलीबॉल के राष्ट्रीय निर्णायक ने बालक/ बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बैडमिंटन कोच चेतन आंकरे, यशवंत सिंह आंकरे, संजय यदुवंशी, अरविंद ठाकुर, प्रवीण मीणा, अभिषेक कीर, अक्षत पिल्लै, रियांशु परसाई, सौरभ मांझी आदि व्यायाम शिक्षक एवं कोच उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

