

नर्मदापुरम / विवेकानंद घाट पर मीनाक्षी टॉकीज जाने वाली रोड पर आज अतिक्रमण हटाने जब सुबह अतिक्रमण अमला पहुंचा, तो नीम के पेड़ के नीचे चाय का स्टॉल लगाने वाले के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि किसी गुबरेले ने उससे ₹5000 लिए हैं। अगर हमारा चाय बनाने का स्टाल हटाया तो हम क्या खायेंगे और उसने तो फांसी लगाने तक की धमकी दे डाली। यातायात व्यवस्था को लेकर नगर पालिका द्वारा सड़क को चौड़ी करने के लिए अतिक्रमण की कार्यवाही तो अच्छी कर रही है। लेकिन प्रश्न यह हैं कि वह कौन लोग हैं जो नगर पालिका के क्षेत्र में अतिक्रमण के टप रखवाकर उनसे पैसे ले रहे हैं और वह पैसे सीधे अपनी जेब में जा रहे हैं। विवेकानंद घाट पर शाम तक पुलिस लगी रही। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटवाने बेबस नजर आए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

