प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्वाधान एवम पूज्य गुरुदेव आचार्य सोमेश परसाई के सान्निध्य में आयोजित श्री सवा करोड शिवलिंग निर्माण के द्वितीय दिवस पर पूज्य आचार्य सोमेश परसाई ने शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति वह है जो भक्त को सरल सहज बनाये । भगवान के पार्षद जय और विजय की कथा का विस्तार करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि भगवान के भक्त यदि अभिमानी हो जाये तो भगवान स्वयं उनका अभिमान समाप्त करते हैं।आचार्य श्री ने इसके बाद कहा कि भक्ति भक्त भगवान और गुरु को एक ही रूप मानना चाहिए इनमें कोई भेद नही है । इसके पश्चात पूज्य गुरुदेव ने कहा कि बुद्धि को सदैव व्यवसाईक की जगह व्यवहारिक बनाने का प्रयास करें । आचार्य श्री ने कहा कि शब्द ही ब्रह्म है, इसलिए वाणी का सोच समझ कर उपयोग करें । विश्व में केवल भारत ही है जहां देश गौ नदी को माता का दर्जा दिया जाता है ।हमारे यहां तो प्राणी मात्र को ब्रह्म का अंश मान कर दया करना सिखाया जाता है । कार्यक्रम का प्रारंभ मे प्रातः पंडित पंकज पाठक व घनश्याम शर्मा के निर्देशन में स्वस्तिवाचन मंडल पूजन गौ गणेश गौरी पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ तत्पश्चात शिवभक्तों ने भक्ति भाव से रुद्री निर्माण किया ।
इसके पश्चात भगवान शिव का रुद्राभिषेक हुआ । आचार्य श्री ने बताया कि भगवान शिव को अभिषेक , भगवान विष्णु को कीर्तन, देवी को अर्चन सूर्य को अर्घ्य और गणेश जी को तर्पण अत्यंत प्रिय है।जिस किसी के यहां संतान नही है यदि वो एक वर्ष भगवान गणेश को बिना जड़ की 21 दूर्वा अर्पण करता है तो निश्चित ही उसके यहां संतान होती है। धन प्राप्ति के लिए भगवान गणेश पंचामृत से तर्पण करने का भी प्रयोग आचार्य श्री ने शिव भक्तों को बताया । इसके पश्चात भगवान शिव का दूध दही सहित नाना प्रकार के फलों के रस आदि से अभिषेक हुआ । भगवान की दिव्य भस्म आरती व महाआरती हुई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया , मनोज भदौरिया , मीना वर्मा , शकुन तोमर , एडवोकेट ललित थापक , राहुल सिंह सोलंकी , विश्वास सोनी, सतीश रघुवंशी , नीरज बरगले , डी एस दांगी आदि उपस्थित हुए ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

