
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर के मार्ग निर्देशन में फरार आरोपी राम मोहन यादव के द्वारा दिनांक 03.06.25 को श्री पेट्रोल पम्प ग्राम आरी माखन नगर पर काम करने वाले एवं लेखा जोखा केश कलेक्शान करने वाले कर्मचारी राममोहन यादव दोपहर 12.00 बजे पेट्रोल पम्प से केश 1 लाख 10 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक माखन नगर में जमा करने गया था। जिसने बैंक में रुपये जमा नहीं कर रूपये लेकर फरार हो गया था। रिपोर्ट पर थाना माखन नगर में अपराध क्रं. 359/25 धारा 316 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से फरार था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गठित टीम थाना माखन नगर द्वारा तलाश की गई। दिनांक 23.08.25 को आरोपी राममोहन यादव पिता हरिराम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम बागलखेडी को विश्वास नगर चोपाटी थाना किशन गंज इन्दौर से अभिरक्षा में लिया गया तथा गवन की गई राशी 1 लाख 10 हजार रूपये बरामद की गई तथा प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मदनलाल पवार, उपनिरीक्षक कमलेश ठाकुर, सउनि गोपाल पाल. प्र.आर. अजय रघुवंशी, आर. दुर्गेश मालवीय, सायबर सेल आर. दीपेश सोलंकी, सौरभ बंसल (प्रायवेट चालक) की विशेष भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

