
सिवनी मालवा / आज शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इको क्लब के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री के आव्हान पर कार्यक्रम माटी गणेश सिद्ध गणेश घर घर मिट्टी के गणेश अभियान अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मिट्टी के गणेश को बढ़ावा देना है, जो पर्यावरण की दृष्टि से एक अच्छा कदम है। मिट्टी के गणेश पर्यावरण के अनुकूल होते हैं क्योंकि वे आसानी से गलकर मिट्टी में मिल जाते हैं। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के समन्वयक हरिदास दायमा घर-घर विराजेंगे मिट्टी के गजानन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के प्रशिक्षित नेटवर्क द्वारा गांव-गांव में मिट्टी से भगवान गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है। आगामी गणेशोत्सव के दौरान ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ घर-घर विराजित और विसर्जित होंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी l डॉ. नवनीत कुमार सोनारे ने बताया कि यह पहल हमारे विद्यार्थियों के लिए एक नवाचार है जिससे विद्यार्थी अपनी संस्कृति और परंपरा बेहतर तरीके से जान सकेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशांत चौरसिया इको क्लब प्रभारी द्वारा किया गया। इस दौरान स्थानीय जीवनदायिनी समाज सेवा समिति के सदस्य सुनील सिंगोरिया एवं छात्र छात्राएं द्वारा विशेष सहयोग रहा l स्थानीय कलाकारों शिवम प्रजापति, रोशन प्रजापति को सम्मानित किया। जिन्होंने महाविद्यालय आकर गणेश मूर्ति बनाने का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया और कहा कि आइए हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें। इस कार्यक्रम में डॉ. कल्पना स्थापक, डॉ. सुनील कुमार सोनी, डॉ. अतुल गौर, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते, डॉ. रश्मि सोनी, डॉ. निधि छिपा, गौरव भीतरिया, कैलाश गढ़वाल, सोमेश कुमार राठौर, राहुल मालवीय एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया जिन्होंने स्थानीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

