

नर्मदापुरम / दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री निवास ‘मुख्यमंत्री सेवा सदन’ में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट मातृशक्ति के सशक्त प्रतिनिधित्व का प्रतीक रही, जिसमें दोनों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास तथा संगठनात्मक सहयोग पर चर्चा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने माया नारोलिया को उनके सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। माया नारोलिया ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके नेतृत्व में दिल्ली के चहुंमुखी विकास की सराहना की।
यह भेंट न केवल दो प्रभावशाली महिला नेताओं के संवाद का अवसर बनी, बल्कि मातृशक्ति के संगठनात्मक मजबूती की ओर भी एक सशक्त संकेत रही।

