
नर्मदापुरम / पारंपरिक प्रथा गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पर्यावरण अनुकूल की दिशा में हो इस हेतु कार्य किए जा रहे है। इसी दिशा में धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम ने एक निवेदन पत्र लिखा है। जिसके माध्यम से लोगों से निवेदन किया गया है कि इस वर्ष घर, प्रतिष्ठान और पंडालों में मिट्टी के बप्पा की स्थापना करें। समाज के सौरभ तिवारी ने बताया की मिट्टी के गणेश की स्थापना से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है वही मिट्टी के गणेश का उपयोग पर्यावरण अनुकूल है क्योंकि वे प्राकृतिक सामग्री से बने होते है और विसर्जन के बाद वे आसानी से मिट्टी में मिल जाते है। रविवार को खेडावाल ब्राह्मण समाज के राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, अशोक दुबे ने नारायण शंकर तिवारी, विपिन हसीजा, कमलेश माहुले, रमेश सोनी, गणेश सोनी, जगदीश सोनी, अविनाश अग्रवाल, सिल्लू सोनी, अरविन्द चौहान आदि से मिट्टी के गणेश बैठाने का निवेदन किया।

