प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एसपीएम के जवानों द्वारा श्री वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में नर्मदा नदी के पावन पर्यटन घाट पर भव्य स्तर पर सफाई अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 50 से ज्यादा सीआईएसएफ के जवान एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस सफाई अभियान का आयोजन वैभव कुमार दुबे, वरिष्ठ कमांडेंट की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कमांडेंट द्वारा सभी बल सदस्यों को सफाई अभियान के प्रति प्रेरित किया । इस अभियान में उप कमांडेंट शेजुल ऋषिकेश अशोक, निरीक्षक जसविंदर सिंह, निरीक्षक/कार्य योगेन्द्र सिंह, निरीक्षक/अग्नि एन एस विष्ट, उपनिरीक्षक कुमार मिश्रा एवं अन्य जवान उपस्थित रहे।

