टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने रविवार को ग्राम पंचायत राधापुर-पोटया में देवी जी माता मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन कर किया। यह कार्य विधायक निधि से स्वीकृत 05 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
विधायक श्री बुंदेला ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक आस्था हमारे समाज की आत्मा है। मंदिरों का संरक्षण और विकास कार्य केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि यह समाज की संस्कृति और एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल बनने से श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही मंदिर परिसर का सौंदर्य भी और अधिक निखरेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास और आस्था दोनों उनकी कार्यशैली का आधार हैं। जहां एक ओर वे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत हैं, वहीं धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मण रैकवार, नीतेश बिलगईयां, घनश्याम लोधी, मान सिंह लोधी (उप सरपंच), सरपंच प्रतिनिधि दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला, जसवंत नगर सरपंच, रवि लोधी, जिला पंचायत सदस्य मंगल गौड़, शर्मन लोधी, बैजनाथ लोधी, नत्थू लोधी सहित सैकड़ों ग्रामीणजन, कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने विधायक श्री बुंदेला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत था। अब मंदिर की बाउंड्री वॉल बनने से श्रद्धालुओं को न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि गांव का गौरव भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने विधायक का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार प्रकट किया और भविष्य में भी क्षेत्रीय विकास के लिए इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की उम्मीद जताई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

