टीकमगढ़। जिले के रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक खास दृश्य देखने को मिला जब उमरा यात्रा पूरी कर लौटे जायरीनों का तहे दिल से इस्तकबाल किया गया। यह सभी जायरीन लगभग 20 दिन पूर्व पवित्र यात्रा उमरा के लिए मक्का मदीना रवाना हुए थे। यात्रा पूरी करने के बाद वे सुबह 6 बजे गीता जयंती एक्सप्रेस विशेष स्पेशल ट्रेन से टीकमगढ़ लौटे।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जायरीनों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया और परिजनों व शहरवासियों ने गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।
शामिल रहे कई परिवार
इस उमरा यात्रा में फरीद खान रहमान खान आशिफ़ा बेगम रिम्शा खान अरहान खान इकबाल खान फरहा खान आरम राजा इरशाद खान शमीम खान अनवर खान अख्तरी खान जुलैखा खान कलीम खान साजिद खान जावेद खान साजिया खान नाहिद परवीन सहित बड़ी संख्या में जायरीन शामिल रहे।
भाईचारे और खुशहाली की दुआएं
जायरीनों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने खूब जियारतें कीं और पवित्र स्थलों पर परिवार, समाज, जिले और देश की खुशहाली एवं आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी।
स्टेशन पर स्वागत के इस भावुक मौके पर परिजनों व शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। हर कोई उमरा यात्रा से लौटे जायरीनों को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहा था और उनके साथ इस पावन क्षण की खुशी साझा कर रहा था।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

