

नर्मदापुरम / रविवार को विवेकानंद घाट से मीनाक्षी चौक स्थित जाने वाली रोड से अतिक्रमण को हटाने जब नगर पालिका अमला और पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची तो चाय के स्टॉल लगाए अतिक्रमणकारियों के परिवार द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद किया। अतिक्रमण नहीं हटाने की द को लेकर को लेकर तो उन्होंने फांसी लगाने की धमकी भी दे दी और कहा कि हमें यहां से हटाया तो हम अपने बच्चों को कहां से पालेंगे एवं फांसी लगाने तक की भी धमकी दे डाली। साथ ही सोशल मीडिया पर पैसे को लेकर जो स्क्रीनशॉट डाला गया था, वह 6 माह पुराना है और किसी सुनील गुबरेले के खाते में पैसे ट्रांसफर किये गए है एवं पैसा किस बात के लिए दिया गया यह भी स्पष्ट नहीं होता है। नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि एसएनजी स्कूल से लेकर कलेक्ट्रेट तक का वीआईपी रोड है, जिस पर हुए अतिक्रमण को हटाने की समय-समय पर कार्यवाही चलती रहती है। विवेकानंद घाट के आसपास कई कोचिंग संस्थान भी है एवं कई बच्चियों इस कोचिंग संस्थान में जाती हैं और चाय की स्टाल पर कई मनचले भी खड़े रहते हैं जो पढ़ने वाली छात्राओं के ऊपर छीटा कशी भी करते हैं। सुनील राजपूत ने बताया कि मैं ऊपर शिकायत करूंगा एवं नगर पालिका के क्षेत्र में हुए अतिक्रमण की कार्यवाही को हटाने से रोकना भी गलत है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखने के लिए पब्लिक भी वहां जमा हो गई और पुलिस बल भी था।
इनका कहना…..
विवेकानंद घाट के पास हुए अतिक्रमण की शिकायत जनसुनवाई में हुई है, जिसे हटाने हम पहुंचे थे और कोई विनोद नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया पर नगर पालिका की छवि धूमिल करने सोशल मीडिया पर गलत चीज पोस्ट कर रहा है।
सुनील राजपूत – अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत, नगर पालिका नर्मदापुरम।

