
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आयोजित “बौज अपनाओं बीज बचाओ यात्रा” के दौरान उभरकर आई सोच के आधार पर बोर्ड द्वारा 9 जुलाई को “सीड बॉल” कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के 12 स्थानों पर किया गया। जिसमें वानस्पतिक जैव विविधता से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रजातियां के बीजों को मिट्टी की बॉल बनाकर खाली स्थानों पर रोपित किया गया। दीपक यादव जिला जैवविविधता समन्वयक सीहोर द्वारा इस सोच को ओर विकसित करते हुए “बीज गणेश” की परिकल्पना की है। मिट्टी के गणेश में बीज को रखकर गणेश चतुर्थी के उपरांत “बीज गणेश” की मूर्ति विसर्जन के दौरान घर के आंगन या सार्वजनिक स्थानों में बीजारोपण करने का सुझाव दिया गया। इस सोच को व्यापक करने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर “बीज गणेश” कार्यक्रम का आयोजन भोपाल, नर्मदापुरम व सीहोर जिलों में किया जा रहा है। माटी के गणेश को प्रोत्साहन करने वाले प्रदेश के सभी अशासकीय संस्था/व्यक्तियों से आग्रह है कि आप अपने कार्यक्रमों में माटी गणेश को “बीज गणेश” बनाकर अपने घर में “सजीव गणेश” के रूप में करने की अवधारणा को बढ़ावा देवें। आईये सभी इस अवसर पर मिट्टी के गणेशजी बनाकर उसमें किसी भी फलदार या छायादार वृक्ष का बीज रोपित कर “बीज गणेश” का अपने आंगन या सार्वजनिक स्थानों पर रोपित कर “सर्जीव गणेश” को अपने घर में प्रतिष्ठित करें व धरती की हरित चुनरी व जैवविविधता को बढ़ाने की दिशा में अपना योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष नीतू यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चना पुरोहित एवं छात्र छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे एवं बनाये मिट्टी के गणेश।

