
नर्मदापुरम / आज सोमवार को रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्यों ने मॉं नर्मदा एंव पर्यावरण की सुरक्षा हेतु मीनाक्षी परिसर में पीपल के पौधे एवं अन्य पौधे रौपे ताकि कुछ बड़े हो तो उनको मॉं नर्मदा के कटाव रोकने घाटो पर लगा सकें। जिससे मॉं नर्मदा के कटाव रुके एवं पर्यावरण सुरक्षित रहे। आयोजन में पूर्व रेडक्रास सोसायटी की महिला विंग की जिला अध्यक्ष नीरजा फौजदार, ऐकता फौजदार, संध्या मंहत, नीता ओशीन, ज्योति जैन, श्वेता जैन, भावना चावरा, अनीता दुबे, अर्चना जैन, राखी जैन, प्रीति मंहत, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

