
नर्मदापुरम / आज सोमवार को वन स्टाप सेटर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन /न्यायधीश विजय कुमार पाठक द्रारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्या सुनकर काउंसलिंग की तथा विधिक सेवा प्राधिकरण से दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह के द्रारा न्यायालय अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं, योजनाओं के शिविर का आयोजन किया गयाएवं कार्यक्रम में जानकारी दी गई। न्यायालय संबंधित जानकारी हेतु 15100 टोल फ्री नम्बर की जानकारी दी। प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी ने वन स्टाप सेटर की योजनाओं की जानकारी दी। 181 महिला हेल्प लाईन, घरेलू हिंसा रोकथाम अधिनियम 2012 की जानकारी दी गई, कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर का स्टाफ उपस्थित था।
्

