

नर्मदापुरम / आज ग्राम जावली चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे का कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष का शिवाकांत गुड्डन पांडे का माखन नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गिल्ला के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान पर कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात किसान भाइयों की खाद बीज की समस्याओं को लेकर माखन नगर में तहसीलदार को ज्ञापन सोपा एवं सेमरी हरचंद में भी किसनों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे, सोहागपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पराज पटेल सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि किसान भाइयों की कोई भी समस्या को हल करने के लिए हमेशा उनके साथ मैदान में खड़े नजर आएंगे एवं नर्मदापुरम जिले का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता किसान भाइयों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

