टीकमगढ़। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा ने 25 अगस्त 2025 सोमवार के दिन कलेक्ट्रेट के समीप स्थित एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता की जहां इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा के अध्यक्ष कैलाश नारायण सिरवैया प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष एपी रैकवार एवं जिला सदस्य अब्दुल वहीद सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे वही इस प्रेस वार्ता के द्वारा प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी मौजूद थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला शाखा के अध्यक्ष कैलाश नारायण सिरवैया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य के पेंशनर्स हित में वर्ष 2011 में स्थापित संभागीय तथा जिला पेंशन कार्यालयों को समाप्त करने के क्रियान्वयन के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए इसी मांग को लेते हुए प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा 26 अगस्त 2025 मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा शाखा के अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आदेश को लेकर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन विरोध करता है और इस पर तत्काल रोक लगाई जाए इसी को लेकर यह ज्ञापन दिया जाएगा जहां प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी संबंधितों से 26 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 02 वजे निर्धारित समय अनुसार ज्ञापन के दौरान उपस्थित होने की बात कही है।