
नर्मदापुरम / आज सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में माह अगस्त 2025 की निर्धारित जिला स्तरीय गतिविधि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, महिला उद्यमिता पर नगरपालिका नर्मदापुरम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह से संबंधित की महिलाएं एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रीमती दिव्या मिश्रा (NULM) समन्वयक द्वारा महिलाओं को उद्यम स्थापित करने में सहायता के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया पर जागरूकता एवं पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्रीमती रश्मि वर्मा सहायक निर्देशिका, आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केंद्र पवार खेड़ा एवं श्रीमती मंजू राजपूत पर्यवेक्षक नर्मदापुरम शहरी द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1098 वन स्टाप केंद्र की सेवाएं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

