
इटारसी / नगर के वार्ड क्रमांक 22 पगारे की चाल में स्थित श्री शिवकीर्ति गणेश मंडल द्वारा इस वर्ष लगातार पंद्रहवें वर्ष भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। यह आयोजन नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जिनमें भगवान गणेश की महाआरती, हवन और विशाल प्रसादी वितरण प्रमुख आकर्षण होंगे। मंडल ने नगरवासियों और सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश के चरणों में उपस्थित हों, पुण्य लाभ प्राप्त करें और सामाजिक एकता तथा भक्ति के इस महोत्सव को सफल बनाएं।

