
सिवनी मालवा / मप्र जन अभियान परिषद, विकासखंड सिवनी मालवा द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा नागरिकों को मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि आगामी गणेश उत्सव के दौरान घरों में विराजित होने वाले गणेश जी मिट्टी के हो। इससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इस कड़ी में शासकीय सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को एवं वार्ड क्रमांक 14 में आम नागरिकों को प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा के मार्गदर्शन में एमएसडब्ल्यू की छात्रा निशा मोहनिया, बाल कलाकार पृथ्विक बिलोदिया, सविता साहू, राहुल बाथव ने सभी को मिट्टी के गणेश जी बनाना सिखाया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एएस राजपूत, परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के विवेक योगी व अन्य सदस्य, नवांकुर संस्था अभ्युदय के दीपक यादव, रिलाएबल सोसायटी के देशबंधु मराठा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग व भूमिका रही।

