
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने भारत उदय गुरुकुल स्कूल गूजरवाड़ा में माटी गणेश सिद्ध गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण राकेश कीर (कीरपुरा) द्वारा दिया गया एवं पर्यावरण शुद्धता का संदेश भी दिया गया। जिसमें नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव, सचिव मनोज परसाई, रीता यादव, परामर्शदाता सुरेश यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से वीरेंद्र यादव (मानागांव) सतीश यादव (कोटगांव) गैंदालाल यादव शुभम् गोस्वामी (गूजरवाडा), चंद्रमोहन यादव, यशोदा यादव, वैशाली चौरे , रक्षा यादव पायल यादव एवं भारत उदय गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

