



नर्मदापुरम / संसद भवन परिसर में दिल्ली के विद्यालयों के लिए पूर्व में आयोजित 57वीं युवा संसद प्रतियोगिता (2024-25) के पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और उनके उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि, “युवा संसद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का यह एक सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने संसद की कार्यवाही की जीवंत प्रस्तुति दी, जिसे सभी अतिथियों ने सराहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

