
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल समाज की बैठक का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की गतिविधियों एवं आगामी माह में आने वाले अग्रसेन जयंती समारोह मनाने के संबंध में चर्चा की गई । अग्रसेन जयंती समारोह अग्रवाल समाज के द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को अग्रसेन महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। महिला मंडल की चर्चा के अनुसार पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह मनाने पर विचार किया गया है । इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष शोभना गर्ग, नगर महामंत्री रीता अग्रवाल, नगर सलाहकार आशा मुकेश अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, मंत्री अंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य दीप्ति अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सविता अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे । इस मौके पर महिलाओं के लिए एक गेम रखा गया । जिसमें प्रथम सविता अग्रवाल, द्वितीय भारती अग्रवाल, तृतीय शोभना गर्ग
रही । अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट के अनुसार प्रत्येक माह विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, धार्मिक पर्व एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । कार्यक्रम के अंत में आशा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

