
नर्मदापुरम / संभाग का सबसे बड़ा केसरिया गरबा महोत्सव को लेकर श्री समर्पण श्री सोशल वेलफेयर सोसायटी की बैठक सम्पन्न हुई। गरबा महोत्सव 29, 30सितंबर 1 अक्टूबर को स्थानीय स्वयंवरम गार्डन में होगा, जिसके पास आप ऑनलाइन बुक माय शो से अभी बुक कर सकते है। संस्था के स्वदेश सैनी द्वारा बताया गया कि केसरिया गरबा महोत्सव में सिंगल लड़को का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा, गर्ल्स, कपल्स व फैमली पास के माध्यम से एंट्री ले सकेंगे। राज खिल्लारे द्वारा बताया गया कि 18 सितंबर से 27 सितम्बर तक निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण स्वयंवरम गार्डन में ही होगा, गरबा महोत्सव में थीम गरबे का भी आयोजन किया जाएगा। संस्था के अंकित सैनी द्वारा बताया गया कि केसरिया गरबा महोत्सव में DJ, लाईव आर्केस्ट्रा व अन्य अट्रेक्शन रहेंगे एवं कार्यक्रम का सोशल मीडिया पार्टनर नमस्ते नर्मदापुरम रहेगा।
बैठक का प्रतिनिधित्व संस्था के स्वदेश सैनी द्वारा किया गया एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

