
नर्मदापुरम / शहर में पेयजल पाइप लाइनों की कनेक्शन कई घरों के सामने लगे हैं और पाइप लाइन में टोटी नहीं लगने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ दे रहा है। अगर मोहल्ले मोहल्ले देखा जाए तो कई कनेक्शन ऐसे निकलेंगे जिसे हजार लीटर ब्याज पानी बह रहा है। पानी की टंकी को भरने के लिए मोटर चल रही है और बिजली खर्च होती है और दूसरी ओर पाइपलाइन से बहता हुआ व्यर्थ पानी नगर पालिका की लापरवाही ही उजागर करती है। नगर पालिका से सम्बंधित लोग तो अपने छोटे-मोटे कार्य को दिखाने अपनी फोटो समाचार पत्रों में छपवाकर अपनी वाह वाही में लगे रहते हैं।

